Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जन्मदिन पार्टी में बुलाने के बहाने दोस्त को मारी गोली, लव ट्रायंगल मामले का शक


बिहार के हाजीपुर में एक युवक ने अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी, मामला प्रेम प्रसंग का है। जहां दो दोस्त बाइक पर सवार होकर बर्थडे पार्टी में जा रहे थे। दोनों युवक जब सुनसान जगह पर पहुंचे तो सुनसान इलाके में मोटरसाइकिल रोक कर एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त के सीने में गोली दाग दी। गोली लगने के बाद शख्स तड़पता रहा और मौके से आरोपी दोस्त फरार हो गया।

दरअसल युसुफपुर के रहने वाले 18 साल के शुभम कुमार को उसके दोस्त अंशु कुमार ने जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था। शुभम अपने दोस्त अंशु के साथ ही बाइक से जान रहा था। जब दोनों लोग DRCC कार्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर दियारा इलाके में पहुंचे। तो अंशु ने शुभम को गोली मार दी। आरोप है कि बातचीत के दौरान अंशु ने अचानक पिस्टल निकालकर शुभम के सीने में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। शुभम ने गोली लगने के बावजूद भी हिम्मत नहीं हारी। वह पैदल ही गांव में पहुंचा और स्थानीय लोगों से मदद मांगी।

शरीर से खून बहते हुए और शुभम की गंभीर हालत को देखते हुए ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शुभम को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। गोली लगने की वजह से शुभम की स्थिति काफी गंभीर थी, जिसे देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे PMCH रेफर कर दिया गया है।

सदर SDPO-1 सुबोध कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि घायल शुभम और आरोपी अंशु दोनों एक ही लड़की से प्रेम करते थे। फिलहाल यही लव ट्रायंगल गोलीबारी की वजह लग रहा है। पुलिस प्रेम प्रसंग को ही गोलीकांड का कारण मानकर जांच कर रही है। जिस जगह पर इस घटना को अंजाम दिया गया था पुलिस ने उस घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। आसपास के इलाकों में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |