Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और अखंड भारत के संकल्प का अमर प्रेरणा-स्रोत है-शिवभूषण सिंह


शुकुलबाजार/अमेठी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत के महान शिक्षाविद,प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बाजार शुक्ला में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि शिवभूषण सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग, राष्ट्रनिष्ठा और वैचारिक स्पष्टता प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज की सेवा और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान भारत की एकता के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, विधायक सुरेश पासी, भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने भी संबोधित करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन प्रभात शुक्ला ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विषुव मिश्रा,जिला महामंत्री कृष्ण कुमार यादव,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश विक्रम सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश शुक्ला, डॉ. ओंकारनाथ सिंह, हिन्देश सिंह, जसकरण सिंह, शंकर भगत सिंह, राम जोर पाल तथा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |