अमेठीः संगठन विस्तार पर दिया गया जोर! भारतीय किसान यूनियन की बैठक में किसानों की समस्याओं पर मंथन
July 03, 2026
अमेठी। भारतीय किसान यूनियन (भानु) की जिला इकाई की बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा किसानों के हितों के लिए संघर्ष तेज करने पर जोर दिया गया।बैठक में वक्ताओं ने किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने, सिंचाई व्यवस्था में सुधार, निर्बाध बिजली आपूर्ति, खाद-बीज की समय पर उपलब्धता सहित अन्य कृषि संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की जायज मांगों को लेकर संगठन लगातार संघर्ष करेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की जाएगी।बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई और किसानों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़कर अपने अधिकारों की लड़ाई एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के उत्तर प्रदेश सचिव रणवीर सिंह, जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा, जिला सचिव शंकर द्विवेदी, प्रेम, शिव नाथ, विल्सन बाबा, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा सहित जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
