प्रतापगढ़। जिले में बुधवार पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के बच्चों के सुविधा हेतु आयोजित एचपीवी वैक्सीनेशन कैंप। जिस कैंप के माध्यम से पुलिस कर्मियों के बच्चों का (एचपीवी) टीकाकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक हुआ।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कहा कि यह केवल एक टीका नहीं, बल्कि हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस महकमे की जागरूक भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि जब समाज और प्रशासन मिलकर कार्य करते हैं, तो जनस्वास्थ्य के लक्ष्य आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं।
सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वास्थ्य विभाग की टीम, एएनएम आशा एवं सहयोगी कर्मचारियों की कुशलता को स्वास्थ्य विभाग व विभाग ने सराहना की है।और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित लोगों से कहा कि आइए, संकल्प लें कि कोई भी पात्र बच्चा एचपीवी टीकाकरण से वंचित न रहे। प्रत्येक पात्र बच्चे को निश्चित रूप से टीकाकरण करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
