Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढ़ः पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


लालगंज/प्रतापगढ़। पौधरोपण कर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विकासखण्ड सांगीपुर अन्तर्गत कटरा मुस्तफाबाद स्थित कैलाश नाथ पार्वती पब्लिक स्कूल में मंगलवार को प्रबंधक कैलाशनाथ पाण्डेय की अगुवाई में छात्र छात्राओं में निःशुल्क फलदार व छायादार आम, अमरूद, बेल, नीम, कटहल, सहजन, इमली, महुआ, जामुन आदि के पौधों का वितरण किया गया। वहीं स्कूल के बच्चों ने शिक्षकों संग विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया। प्रबंधक ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पौधरोपण कर उसका संरक्षण अति आवश्यक है। कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाचार्य राहुल पाण्डेय ने किया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |