Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मानसून की एंट्री होते ही बदला दिल्ली का मौसम


मानसून के दस्तक देने के साथ ही दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम का मिजाज बदल गया है। आकाश में बादल छाए हुए हैं। दिल्ली-नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में दोपहर से रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है।

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से आकाश में बादल छाए हुए हैं। मानसून के सक्रिय होने के साथ ही, आज रात तक आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने की उम्मीद है। दिन का तापमान 30-32°C के आसपास रहने की संभावना है, जिससे हाल ही में पड़ी गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने बताया शुक्रवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश और आंधी-तूफान आ सकता है। बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कहीं-कहीं हवा की रफ्तार 50 किमी/घंटा तक भी पहुंच सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34-36°C के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली के ज़्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा।

दिल्ली में शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे। दिल्ली के कुछ इलाकों में दोपहर/शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है, साथ ही आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटा (50 किमी/घंटा तक) की तेज़ हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34°C से 36°C और न्यूनतम तापमान 26°C से 28°C के बीच रहने की संभावना है। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा और दिल्ली के ज़्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा।

बता दें कि दिल्ली में मानसून देर से आया। इस साल मानसून सामान्य समय से पांच दिन देरी से 2 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचा। 2021 के बाद यह पहली बार था जब मानसून जुलाई में पहुंचा। दरअसल, दक्षिण-पश्चिम मानसून भारत का मुख्य बारिश का मौसम है, जो दिल्ली सहित उत्तरी क्षेत्रों में साल भर की अधिकांश बारिश लाता है।

मानसून के आने से पहले दिल्ली ने भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। जून में हीटवेव की स्थिति रही और तापमान अक्सर 44°C के पार चला गया था। मानसून के आने से ठीक पहले के दिनों में भी राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में उमस भरी स्थिति रही, जिससे तापमान और बढ़ गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |