Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, 'इडियट और अंधभक्त' शब्द का किया था इस्तेमाल


संसद के मॉनसून सत्र में एंटी पेपर लीक बिल तो पास हो गया है लेकिन कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लिए नई मुश्किल खड़ी हो गई है। लोकसभा में अन पार्लियामेंट्री शब्दों के इस्तेमाल पर राहुल गांधी पर कार्रवाई हो सकती है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ स्पीकर से शिकायत की है और विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। आइए जानते हैं इस पूरे विवाद के बारे में।

सामने आई जानकारी के अनुसार, अनुराग ठाकुर ने ये नोटिस 30 जुलाई 2026 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपा गया है जिसमें 29 जुलाई 2026 को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी के व्यवहार को आधार बनाकर शिकायत की गई है। अनुराग ठाकुर का आरोप है कि राहुल गांधी ने सदन में असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया। राहुल गांधी ने चर्चा के दौरान नागरिकों के एक खास वर्ग को ‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ कहा है। साथ ही बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने भी राहुल गांधी के खिलाफ स्पीकर को चिट्ठी लिखी है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

राहुल गांधी की ओर से सदन में इस्तेमाल किए गए शब्दों को संसदीय कार्यवाही से हटा दिया गया है। लेकिन इन शब्दों की वजह से राहुल गांधी बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। लोकसभा में पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने एक बार नहीं कई बार इडियट शब्द बोला। इस शब्द के इस्तेमाल के लिए राहुल गांधी की शिकायत की गई है। अनुराग ठाकुर ने इस पूरे मामले की डिटेल जांच के लिए इसे विशेषाधिकार समिति को भेजने की मांग की है। शिकायत में इस बात का जिक्र है कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के ऐतराज के बाद भी यह सिलसिला नहीं रुका। यहां तक की चेयर की स्पष्ट चेतावनी के बाद भी राहुल गांधी ने ये विवादित शब्द दोहराए।

राहुल गांधी के खिलाफ जो शिकायत की गई है, उस शिकायत पर कार्रवाई करने का अधिकार लोकसभा स्पीकर को होता है। स्पीकर इसे विशेषाधिकार समिति को भेज सकते हैं। अगर राहुल दोषी पाए जाते हैं तो स्पीकर चेतावनी देकर छोड़ सकते हैं, सदन में माफी मांगने को कहा जा सकता है या फिर सदन में प्रस्ताव लाकर राहुल को सत्र की बाकी बचे दिनों को लिए निकाला जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |