सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार
July 19, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. इससे पहले रविवार (19 जुलाई 2026) को दिल्ली में एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई. करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं ने हिस्सा लिया और अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी. बैठक के दौरान राजनीतिक माहौल उस समय गर्म हो गया जब विपक्षी दलों के नेताओं ने बैठक से वॉकआउट कर दिया. विपक्ष के इस कदम को लेकर कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी. इसी बीच बागी TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार काकोली घोष ने विपक्ष के वॉकआउट पर नाराजगी जताई.
काकोली घोष ने कहा कि सर्वदलीय बैठक से इस तरह बाहर निकल जाना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि ऑल पार्टी मीटिंग से वॉकआउट करना शोभा नहीं देता और यह चेयर का अपमान है. उनके अनुसार ऐसी बैठकों का मकसद सभी दलों के बीच बातचीत और सहमति बनाना होता है, इसलिए बीच में बैठक छोड़कर जाना सही तरीका नहीं माना जा सकता.
नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में मर्जर को अभी तक औपचारिक मान्यता नहीं मिलने के सवाल पर भी काकोली घोष ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया का एक तय नियम और तरीका होता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मान्यता से जुड़ी प्रक्रिया जारी है और उसी के अनुसार आगे फैसला लिया जाएगा. संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. ऐसे में सर्वदलीय बैठक को काफी अहम माना जा रहा था, क्योंकि इसमें अलग-अलग दलों को सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों पर अपनी राय रखने का अवसर मिला. हालांकि विपक्ष के वॉकआउट ने बैठक की चर्चा को और बढ़ा दिया है.
