संग्रामपुर: हमारी खबर का हुआ असर ! झाड़ियों से बाहर निकाला गया सामुदायिक शौचालय
July 22, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा सरैया बड़गांव का सामुदायिक शौचालय साफ सफाई के अभाव में बड़ी-बड़ी झाड़ियों से ढंक चुका था । संग्रामपुर क्षेत्र के विधान केशरी के रिपोर्टर द्वारा खबर समाचार पत्रों में प्रकाशित की गई।खबर प्रकाशन के बाद जिले के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सामुदायिक शौचालय सरैया बड़गांव का एडीओ पंचायत लाल शशिकांत सिंह व ग्राम विकास अधिकारी दीपक कुमार की उपस्थिति में साफ सफाई कराया गया जिसके कारण शौचालय निष्प्रयोज्य से उपयोग लायक हो गया ग्रामीणों का कहना है क्षेत्र में बहुत सी समस्याएं हैं लेकिन उच्च अधिकारियों तक नहीं पहुंच पाती जिसके कारण समस्या बनी हुई है।
उन लोगों ने सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई व उपयोगी बनने के रूप में सामुदायिक शौचालय को देखकर बहुत खुश हुई उनका कहना है कि उच्च अधिकारियों को समय निकाल कर क्षेत्र का भ्रमण करना चाहिए जिससे समस्याओं का समाधान हो सके।

