Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान! 85 टीमें प्रतिदिन 850 घरों में दे रही दस्तक


संग्रामपुर/अमेठी। बारिश के मौसम में डेंगू, मलेरिया और इंसेफेलाइटिस जैसी घातक बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें प्रतिदिन घर-घर दस्तक देकर सैकड़ों परिवारों को साफ -सफाई और बीमारी से बचाव के लिए जागरूक कर रही है।अमेठी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर क्षेत्र में दस्तक अभियान के तहत 85 टीमें प्रतिदिन 850 घरों में दस्तक देकर हर परिवार तक पहुंचकर बुखार के मरीजों कुपोषित बच्चों और मौसमी बीमारियों के लक्षणों की पहचानकर उन्हें पंजीकृत कर रही है।लक्षण मिलने पर मरीजों को सरकारी का अस्पताल में जाकर मुफ्त इलाज कराने के लिए प्रेरित कर रहीं हैं।घरों में पहुंच कर घर के आस पास जलभराव न होने की सलाह दे रहीं हैं।साथ ओआर एस घोल और जिंक का उपयोग  करने तथा शुद्ध पेयजल पीने के लिए बतातीं है। दस्तक अभियान को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया संग्रामपुर क्षेत्र में लगभग 16000 घरों में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम दस्तक देंगी जिसमें से लगभग 20 फीसदी घरों में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य व बीमारी बचाव के लिए जागरूक किया जा चुका है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |