Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजारः घर में घुसकर 70 हजार की नकदी व जेवर चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार! ऊंचगांव निवासी तेज प्रकाश उर्फ बबलू ने थाने में दी तहरीर, अज्ञात चोरों पर कार्रवाई की मांग


शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी तेज प्रकाश उर्फ बबलू पुत्र चंद्रकेत मिश्रा ने घर में चोरी होने के मामले में स्थानीय थाना  में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की ळें पीड़ित के अनुसार 11ध्12 जुलाई की रात वह अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस गए और कमरे में रखी पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान चोरी कर ले गए। तेज प्रकाश का आरोप है कि चोर करीब 70 हजार रुपये नकद, दो अंगूठियां, चांदी की करधनी तथा अन्य कीमती सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद भी चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित ने थाने में पहुंचकर लिखित तहरीर देकर मामले की जांच कर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। इस संबंध थानाध्यक्ष विवेक वर्मा से बात करने की कोशिश की गई किंतु फोन रिसीव नहीं हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |