Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बड़ा हादसा, बेकाबू कार तालाब में गिरी; गाड़ी में सवार सभी 5 लोगों की मौत


मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर में शनिवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। इससे पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांचो को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुबह भीलखेड़ी जोड़ पर स्थित तालाब में कार क्रमांक एमपी 09 सीसी 6414 अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें सभी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर खुजनेर थाना प्रभारी रवि ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से कार में मौजूद लोगों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना के बाद पुलिस मृतकों की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि दस्तावेजों के आधार पर कर में सवाल लोगों के अरनिया खुर्द अवंतीपुर बडोदिया, मोहन बड़ोदिया और हताई खेड़ा निवासी होने की संभावना जाताई जा रही है।

पुलिस जांच के अनुसार हादसे के समय कार के सभी गेट और शीशे बंद थे। जिसके कारण कार में सवार लोग बाहर नहीं आ सके। वहीं पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कर के शीशे तोड़कर कर में मौजूद लोगों को बाहर निकाल फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

खुजनेर पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद सभी मृतकों के शव को पहचान के लिए मोर्चरी रूम में रखवाया गया है। जहां से परिजनों के आने के बाद पहचान कर शवों का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कार पूरी तरह पानी में डूबी हुई थी। बचाव दल ने क्रेन का इस्तेमाल करके गाड़ी को बाहर निकाला। कार के अंदर से शव बरामद किए गए। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि हादसा तेज़ रफ़्तार की वजह से हुआ होगा, जिससे कार बेकाबू हो गई। हालांकि, हादसे की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगी।

इससे पहले गुना के कैंट थाना क्षेत्र के मावन में शुक्रवार देर शाम नारकोटिक्स विभाग की टीम से बचकर भाग रहे डोडा चूरा तस्करों ने तेज रफ्तार कार से दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |