Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार, 5 लोगों की मौत


ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। जानकारी के अनुसार, बारातियों से भरी एक महिंद्रा एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर एक तालाब में जा गिरी। इस हादसे में पांच बारातियों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आइए जानते हैं कि इस हादसे के बारे में अब तक क्या पता लगा है।

जानकारी के मुताबिक, बांगुरसिंह गांव निवासी अभिषेक साहू की शादी ढेंकानाल सदर थाना क्षेत्र के इंदुपुर गांव निवासी रोहित कुमार पृष्टि की बेटी के साथ तय हुई थी। शादी में शामिल होने के लिए बांगुरसिंह गांव से कई वाहनों में बाराती इंदुपुर जा रहे थे। इसी दौरान बारातियों से भरी एक कार रात के अंधेरे में रास्ते में अनियंत्रित हो गई और सीधे एक बांध के पानी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग पानी में फंस गए और दम घुटने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में मृतकों की पहचान बांगुरसिंह गांव के 25 वर्षीय राम साहू, 26 वर्षीय अविनाश साहू, 25 वर्षीय राकेश कुमार साहू, 27 वर्षीय चंद्रकांत स्वाईं और दूल्हे के मौसी के बेटे अभिजीत साहू के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कार को पानी से बाहर निकाला। वहीं, सूचना मिलने पर ढेंकानाल सदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ढेंकानाल जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया।

चश्मदीद दुर्वासा साहू ने कहा,"बाराती बांगुरसिंह से इंदुपुर आ रहे थे। छाटिया के पास एक मोड पर एक तालाब है, जिसमें इनकी कार घुस गई। हम जब मौके पर पहुंचे तो हमनें देखा कि कार तालाब में डूबी हुई थी। हम 4/5 लोगों ने तलब में घुस कर लोगों को बचाने की कोशिश की लेकिन हम असफल रहे। इसके बाद सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी और किसी के अंदर जान नहीं बची थी। 5 लोगों की मौत हुई है। कार में कुल 7 लोग सवार थे। 2 लोग किसी तरह से बाहर आ गए पर डोर लॉक हो जाने की वजह से बाकी के 5 लोग नहीं निकल पाए और उनकी मौत हो गई।" बता दें कि इससे पहले ओडिशा के बालासोर जिले से भी हादसे की खबर सामने आई थी। धान के पौधों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने के कारण दो लोगों की मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |