Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जब भी हर राज्य में 50% सीटें बढ़ाने का बिल सामने आएगा, तब इंडिया गठबंधन इस बारे में विचार करेगा-विजय वडेट्टीवार


परिसीमन बिल को लेकर जारी चर्चा के बीच अब कांग्रेस का भी बयान सामने आया है। चर्चा है कि संसद के आगामी मॉनसून सत्र में सरकार सदन में परिसीमन बिल लाने वाली है। बिल को लेकर NCP-SP के बाद अब कांग्रेस ने अपना रुख साफ कर दिया है। विजय वडेट्टीवार ने NCP-SP की सांसद सुप्रिया सुले के बयान का समर्थन करते हुए साफ कहा कि जब भी हर राज्य में 50% सीटें बढ़ाने का बिल सामने आएगा, तब इंडिया गठबंधन के सभी दल एक साथ बैठकर इस पर आगे की रणनीति तय करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि न तो उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-यूबीटी ने और न ही शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP-SP ने परिसीमन को लेकर कोई एकतरफा समर्थन दिया है। मीडिया में आ रही ऐसी खबरें सिर्फ गुमराह करने वाली हैं।

विजय वडेट्टीवार ने स्पष्ट किया कि विपक्षी खेमे में इस मुद्दे पर पूरी एकजुटता है। उन्होंने कहा, "सच्चाई यही है कि जब भी किसी राज्य में 50 फीसदी सीटें बढ़ाने का आधिकारिक बिल पटल पर आएगा, इंडिया गठबंधन एक साथ बैठक करेगा। उसी बैठक में विचार-विमर्श करके यह तय किया जाएगा कि इस पर क्या रुख अपनाना है और आगे क्या कदम उठाना है।"

बुधवार को परिसीमन बिल को लेकर सुप्रिया सुले ने कहा, "पार्टी की भूमिका के संदर्भ में जो खबरें दिखाई जा रही हैं, वह सूत्रों के हवाले से है। पार्टी की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। नया बिल जब तक नहीं आ जाता, तब तक हम कुछ नहीं कह सकते।" उन्होंने ने कहा, "लोकसंख्या के आधार पर अगर परिसीमन होता है, तो यह दक्षिण भारत के राज्यों पर अन्याय हो सकता है। अमित शाह और किरेन रिजिजू की ओर से हर राज्य में 50 प्रतिशत फॉर्मूला का प्रस्ताव रखा गया था

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |