Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नागपुर में चोरों ने 10 मिनट में उड़ाए 13 लाख रुपये, CCTV पर स्प्रे कर काटी ATM मशीन


महाराष्ट्र के नागपुर में अलग-अलग दो जगहों पर बीते बुधवार की रात एटीएम सेंटर को निशाना बनाया गया। दरअसल, नागपुर के डोंगरगांव स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम सेंटर की दो मशीनों को गैस कटर से काटकर अज्ञात आरोपी करीब 13.46 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस, चोरों की तलाश में जुट गई है।

बता दें कि दोनों एटीएम में काफी ज्यादा रकम थी। एक एटीएम में 77 हजार 600 रुपये थे, तो दूसरे एटीएम में 12.69 लाख रुपये थे। इस तरह कुल 13 साथ 46 हजार चोरी करके चोर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, कुल 4 चोरों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।

घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक, पहले चोरों ने एटीएम सेंटर में लगे सीसीटीवी पर स्प्रे कर उसे निष्क्रिय कर दिया। हालांकि, चोर, एक सीसीटीवी पर स्प्रे करना भूल गए और उसी के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

जान लें कि चोरों ने मात्र 10 मिनट में गैस कटर से काटकर एटीएम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को आशंका है कि वारदात किसी अंतरराज्यीय पेशेवर गिरोह ने अंजाम दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की पड़ताल कर रही है और फरार आरोपियों की पकड़ने के लिए टीमें भी गठित कर रही है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि चोर पूरी तैयारी के साथ ATM लूटने के लिए आए थे। चोरों के पास गैस कटर सहित एटीएम मशीन काटने के लिए जरूरी इक्विपमेंट्स मौजूद थे। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने पहले से ही एटीएम सेंटर की रेकी कर ली थी और उसमें कैश की उपलब्धता का भी पता लगाया होगा। वारदात के बाद चोर मौके से तेजी के साथ फरार हुए हैं। नागपुर में भी ऐसी ही चोरी की घटना हो चुकी है, जिसमें चोर पूरी ATM मशीन ही चुराकर अपने साथ ले गए थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |