Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नितिन गडकरी के एथेनॉल संबंधित बयान और नीति पर भ्रम फैलाने का आरोप! मनीष कश्यप समेत 4 के खिलाफ केस दर्ज


भारत में बीते कुछ महीनों से पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने के मुद्दे पर लगातार विवाद हो रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोग दावा कर रहे हैं कि एथेनॉल मिले पेट्रोल के कारण गाड़ियों में खराबी आ रही है। हालांकि, सरकार ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही इस मामले में कानूनी एक्शन भी शुरू कर दिया गया है। महाराष्ट्र के नागपुर में साइबर पुलिस ने 4 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

सामने आई जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एथेनॉल संबंधित बयान और नीति को लेकर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर भ्रम फैलाने का रूप में नागपुर साइबर पुलिस ने बिहार सहित देश के चार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंस के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, केस दर्ज करने की यह कार्रवाई नागपुर बीजेपी सोशल मीडिया सेल की शिकायत के आधार पर की गई है। आपको बता दें कि हाल ही में सरकार ने एथेनॉल के मुद्दे से जुड़े सभी सवालों के जवाब दिए थे।

नागपुर साइबर पुलिस द्वारा इस मामले में जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें बिहार के मनीष कश्यप, देसी ब्राइट, हर्षिता राठी और अंकलेश इन्वाते का नाम शामिल है। पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वीडियो में गडकरी की एथेनॉल नीति का संदर्भ देकर उसका गलत अर्थ निकाला गया, लोगों के इंटरव्यू दिखाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया और समाज में भ्रम और अशांति फैलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस मामले में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

इस मुद्दे पर नागपुर के सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी ने कहा कि "IT एक्ट के विविध धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो का सत्यापन किया जा रहा है। साइबर पुलिस थाने में जो शिकायत आई है उसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जो अश्लील कमेंट आए हैं उसके संदर्भ में आईटी एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया है। अलग-अलग जगहों के आरोपी हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के संदर्भ में विविध बातें सामने आई थीं, इथेनॉल के संबंध में। वीडियो में अश्लील बातें थीं, उसके संबंध में ऑफेंस रजिस्टर्ड हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |