Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी


कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से आत्महत्या का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नई-नवेली दुल्हन ने सुसाइड कर लिया. सुसाइड नोट में पति और ननद का नाम लिया गया है. मरने वाली महिला की पहचान श्वेता के रूप में हुई है.

आरोप है कि नई-नवेली दुल्हन श्वेता ने हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट छोड़ने के बाद छत के पंखे से लटककर अपनी जान दे दी. बता दें कि सुसाइड नोट में 25 साल की श्वेता ने अपनी मौत के लिए पति और ननद को जिम्मेदार ठहराया है. मृतका ने आरोप लगाया कि वे उसे परेशान करते थे. उसने सुसाइड नोट में लिखा कि इस कथित उत्पीड़न की वजह से उसने जीने की इच्छा खो दी थी.

सुसाइड नोट में अपनी मां को संबोधित करते हुए मृतका श्वेता ने कथित तौर पर लिखा, "अगर मैं मर जाती हूं, तो मां, प्लीज़ उन्हें बख्शना मत." साथ ही उन्होंने माफी भी मांगी और कहा, "मुझसे गलती हो गई. प्लीज़ मुझे माफ़ कर देना." श्वेता ने करीब 4 महीने पहले अपने साथी से प्रेम विवाह किया था और एक प्राइवेट स्कूल में टीचर के तौर पर काम कर रही थीं. बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही कपल के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे और शुक्रवार (10 जुलाई) को भी उनके बीच काफी तीखी बहस हुई थी.

प्राइवेट स्कूल में टीचर के तौर पर काम करने वाली श्वेता ने कथित तौर पर इस बहस के बाद आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद कामाक्षीपाल्या पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया है. पुलिस ने डेथ नोट बरामद कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच के तहत नोट में लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है.

पुलिस ने मृतक महिला के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस ने उसके परिवार वालों को भी सूचना दे दी है. पुलिस का कहना है कि परिवार के सदस्यों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |