Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

घर में नागिन ने दिए 48 अंडे! 2 दिन में 31 सांप निकले, और भी बाकी, पूरे मकान की हो रही खुदाई


यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में एक घर में अचानक दो दर्जन से ज्यादा जहरीले सांप के बच्चों के निकलने से अफरा-तफरी मच गई। मामला सदर थाना क्षेत्र के महापाली गांव का है। यहां स्थित अजय गुप्ता के घर पर मंगलवार रात से लगातार सांप के बच्चे निकलने का सिलसिला शुरू हुआ था। दहशत में परिवार के सदस्य घर छोड़कर बाहर आ गए और अब पूरे घर की खुदाई कर बचे हुए और सांपों को बाहर निकलने का प्रयास हो रहा है।

सांप निकलने की जानकारी की बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग कई तरह की चर्चाएं करने लगे। बुधवार सुबह भी लगातार सांपों का निकलना जारी रहा। इसके बाद वन विभाग को मामले की जानकारी दी गई।

दरअसल, नागिन ने घर में चार दर्जन से ज्यादा अंडे दे दिए थे। इन अंडों से बच्चे पैदा हुए और धीरे-धीरे वह बड़े हो गए। बड़े होने के बाद सांपों ने छुपने की जगह से बाहर निकाल कर घूमना शुरू कर दिया। परिवार के लोगों ने जब इसे देखा तो वे दहशत में थे। घर की खुदाई हुई तो सामने आया कि घर में एक नागिन ने बसेरा बना लिया था। वहां उसने करीब चार दर्जन अंडे दिए। अंडों से बच्चे बाहर निकले और धीरे-धीरे बड़े होने के बाद घर में रेंगना शुरू कर दिया। लगातार निकल रहे सांपों को देख परिवार दहशत में आ गया।

इसके बाद परिवार वाले स्नैक कैचर को बुलाकर लाए और सांपों को पकड़ने का सिलसिला शुरू किया। बुधवार शाम तक 31 सांपों को पकड़ा गया है।

घर में अचानक सांपों के निकलने के इस घटना के बारे में परिवार के मुखिया अजय कुमार गुप्ता ने बताया वे लोग रात में घर में आराम से बैठे हुए थे, अचानक कमरे में उन्हें जहरीले गेहूंअन सांप का एक बच्चा दिखाई दिया। लोगों ने उस सांप को मार दिया। लेकिन कुछ देर बाद उन्हें सांप के 2 और बच्चे दिखाई दिए उनको भी मार दिया। फिर गांव में सांप पकड़ने वाले के पास गए और उसे बुला लाए। सांप पकड़ने वाले ने उनके कमरे की खुदाई की तो वहां से करीब दो दर्जन से ज्यादा सांप के बच्चे निकले। इतने सांप देखकर घर के लोग डर की वजह से घर से बाहर निकल आए। लोग घर में जाने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि घर के और कमरों की खुदाई अभी चल रही है जिसमें एक दो सांप अब भी मिल रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |