Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः श्रावण में 30 जुलाई से गर्भगृह में रुद्राभिषेक वर्जित, 4 सोमवार को होगी दिव्य शयन महाआरती


लालगंज/प्रतापगढ़। बाबा घुइसरनाथ धाम, लालगंज में श्रावण मास को लेकर मंदिर प्रशासन प्रमुख महंत मयंक भाल गिरि ने दर्शनार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की घोषणा की है।मंदिर प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 30 जुलाई से 28 अगस्त तक मंदिर के गर्भ गृह में रुद्राभिषेक वर्जित रहेगा। इस दौरान भक्त बाहर से ही रुद्राभिषेक कर सकेंगे।वहीं श्रावण मास के 4 सोमवार को रात्रि नौ बजे दिव्य-भव्य शयन महाआरती का आयोजन किया जाएगा।मंदिर प्रशासन ने बताया कि आरती के समय गर्भगृह में भक्तों का प्रवेश वर्जित रहेगा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा और स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी।भक्तों से अपील है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और सहयोग करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |