Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः 27 मेधावियों एवं सामाजिक विभूतियों को लोक शक्ति सम्मान के साथ किया सम्मानित! डॉ. अम्बेडकर सामाजिक एकता मंच का 7 वाँ स्थापना दिवस सम्मान दिवस के रूप में आयोजित- वीरेंद्र कुमार


लखनऊ के हजरतगंज स्थित मार्टिन पुरवा में डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के 7 वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भव्य श्मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोहश् का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा (10वीं एवं 12वीं) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 27 मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं एवं समाजसेवियों को श्लोक शक्ति सम्मानश् से नवाजा गया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करना एक बेहद सराहनीय प्रयास है, जिससे युवाओं का उत्साह बढ़ता है। उन्होंने बताया कि संगठन देशभर में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा, ष्शिक्षा के अधिकार के तहत देश के सभी बच्चों को 12वीं कक्षा तक निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का समान अवसर मिले।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पूर्व उप महाप्रबंधक  जे.पी. शास्त्री मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ (भारत) के प्रदेश अध्यक्ष  प्रवीण सिंह तथा प्रदेश महामंत्री  रंजीत सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने शिक्षा के महत्व और सामाजिक एकजुटता पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस गरिमामयी समारोह में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सूरज कुमार गौतम, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, संघमित्रा रावत, वरिष्ठ पत्रकार सुनील रैदास, पत्रकार सुनील यादव, सुमित रावत, मो. अबरार, मो. अंसार, अनिल चैधरी, वैभव गौतम, सुरेंद्र कुमार, संजीता, मीरा देवी, सरोज देवी, अभिनव चैधरी, निहारिका, हिना बानो, यासमीन बानो और ख्याति रावत सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |