लखनऊ। बदलती जीवनशैली, लंबे समय तक बैठे रहना, मोटापा और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण हड्डियों एवं जोड़ों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। पहले जहां ये समस्याएं मुख्य रूप से बुजुर्गों में देखने को मिलती थीं, वहीं अब 25 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोग भी इनसे प्रभावित हो रहे हैं। इसी विषय पर शैली मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा होटल रेगनेंट में ष्लखनऊ ऑर्थोपेडिक सिम्पोजियम दो हजार छब्बीसष् का आयोजन किया गया।
सिम्पोजियम में देश के प्रतिष्ठित ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्य पेशेवरों ने भाग लिया। कार्यक्रम में लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों से चार से से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विशेषज्ञों ने घुटनों, कूल्हों, रीढ़ और कंधों से जुड़ी समस्याओं, उनके कारणों, बचाव तथा आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विस्तार से जानकारी दी।
