Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

टी20 इंटरनेशनल में भारत-इंग्लैंड के सबसे बड़े बल्लेबाजी रिकॉर्ड



भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण नहीं हो पाया और उसे रद्द करना पड़ा। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच के शुरू होने से पहले, आइए टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत और इंग्लैंड के बल्लेबाजों के कुछ बड़े रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं। हम आपको बताएंगे कि दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए टी20 मैचों में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और किसने सबसे ज्यादा चौके-छक्के जड़े हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर अंग्रेज बल्लेबाज जोस बटलर का नाम टॉप पर है। उन्होंने अब तक भारत के खिलाफ 29 मैचों में 669 रन बनाए हैं। इसके बाद लिस्ट में दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का नाम दूसरे नंबर पर है। उन्होंने 21 मैचों में 648 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम मौजूद है। वह इंग्लैंड के खिलाफ 16 मैचों में 467 रन बनाने में कामयाब रहे थे। आपको बता दें कि रोहित और विराट दोनों ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2025 में वानखेड़े के मैदान पर 54 बॉल में 135 रन की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 13 छक्के लगाए थे। इसके बाद टीम इंडिया के पूर्व T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम दूसरे नंबर पर है। उन्होंने 2022 में नॉटिंघम के मैदान पर 55 गेंदों में 117 रन बनाए थे। इस दौरान वह 14 चौके और 6 छक्के लगाने में कामयाब रहे थे।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की बात की जाए तो वहां इंग्लैंड के जोस बटलर और भारत के विराट कोहली संयुक्त रूप से पहले नंबर पर है। बटलर टीम इंडिया के खिलाफ 29 मैचों में 61 और विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 21 मैचों में 61 चौके लगा चुके हैं। वहीं रोहित शर्मा ने 16 मैचों में 49 चौके लगाए हैं और वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। 38 चौके लगाकर सूर्यकुमार यादव इस मामले में चौथे नंबर पर हैं।

सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां जोस बटलर फिर से सबसे आगे हैं। वह 29 मैचों में 28 छक्के लगा चुके हैं। हार्दिक पांड्या यहां दूसरे नंबर पर हैं, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 21 मैचों में 27 सिक्स लगाए हैं। 7 मैचों में 26 सिक्स लगाकर अभिषेक इस मामले में चौथे नंबर पर हैं। जेसन रॉय ने भारत के खिलाफ अब तक 20 छक्के लगाए हैं, वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 इंटरनेशनल में सबसे बेस्ट बैटिंग एवरेज रवि बोपारा का है। उन्होंने 4 मैचों की 4 पारियों में 103 रन बनाए हैं और उनका औसत 103 का रहा है। इस दौरान वह 3 बार नॉटआउट रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ एक पारी में 68 की औसत से 68 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड विली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 5 मैचों की 4 पारियों में 66 के औसत से 66 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा ने 7 मैचों में अब तक 347 रन बनाए हैं और वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |