Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुरादाबाद: युवा गेंदबाज विशाल तोमर का सपना हुआ साकार! आगामी यूपी टी-20 लीग 2026 में गोरखपुर लायंस टीम के लिए चयन हुआ


मुरादाबाद । जिले के उभरते हुए युवा क्रिकेटर विशाल तोमर ने अपनी मेहनत, अनुशासन और शानदार गेंदबाजी के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन आगामी यूपी टी-20 लीग 2026 के लिए गोरखपुर लायंस की टीम में हुआ है। गोरखपुर लायंस ने हाल के वर्षों में स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए ट्रायल और स्काउटिंग कार्यक्रम आयोजित किए हैं। 

विशाल तोमर ने यह सफलता वर्षों की कठिन मेहनत, लगातार अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने हर चुनौती का सामना करते हुए अपने प्रदर्शन में निरंतर सुधार किया और आखिरकार अपनी प्रतिभा से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

इस उपलब्धि के पीछे उनके कोच दानिश मिर्ज़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कोच मिर्ज़ा दानिश आलम ने शुरुआत से ही विशाल की तकनीक, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया। उनकी कड़ी ट्रेनिंग और मार्गदर्शन ने उस्मान को इस मुकाम तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।विशाल 135 kmph से 140 kmph तक की स्पीड से गेंदबाज़ी करते है!

चयन के बाद विशाल ने कहा,

“यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा अवसर है। मैं अपने माता-पिता, कोच मिर्ज़ा दानिश आलम और उन सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया। अब मेरा लक्ष्य गोरखपुर लायंस के लिए शानदार प्रदर्शन करना और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करना है/ विशाल ने बताया की की उनकी सफलता के पीछे उनके कोच मिर्ज़ा दानिश आलम ने अहम भूमिका निभाई है और कड़ी मेहनत की है/ जिसके कारण आज वो इस मुकाम पर है

 

कोच मिर्ज़ा दानिश आलम ने कहा,

“विशाल हमेशा से मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी रहा है। उसने अपनी सफलता के लिए दिन-रात मेहनत की है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह यूपी टी-20 लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करेगा और भविष्य में भारतीय क्रिकेट में भी अपनी पहचान बनाएगा।”

 

विशाल का चयन न केवल उनके परिवार और कोच के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा है। यह साबित करता है कि लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत से हर सपना पूरा किया जा सकता है।




 समाजसेवी प्रांशु जोशी ने कहा विशाल तोमर की यह है उपलब्धियां मुरादाबाद क्रिकेट जगत में युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है जो की मुरादाबाद के प्रत्येक खिलाड़ी को क्रिकेट के प्रति जोश भरेगी और इसी तरीके से मुरादाबाद के बच्चे आगे निकलेंगे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |