Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुरादाबाद: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुआ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सामाजिक समरसता महारैली का भव्य आयोजन

 


पिछड़े, दलित, वंचित एवं शोषित समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है पार्टी : ओमप्रकाश राजभर 

 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है पार्टी का जनाधार : अरविंद राजभर 

 

नई दिल्ली/मुरादाबाद । नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में कल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा सामाजिक समरसता महारैली का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। महारैली का मुख्य उद्देश्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पूरे क्षेत्र में पार्टी के जनाधार को मजबूत करना, सामाजिक समरसता का संदेश देना तथा समाज के सभी वर्गों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना रहा।


महारैली में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से हजारों की संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सामाजिक न्याय, समान अधिकार, पिछड़े, दलित, वंचित एवं शोषित समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने संगठन की मजबूती और विस्तार पर बल देते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने अपने संबोधन में सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से प्रकाश डाला।


कार्यक्रम का सफल संचालन श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  रितेश मल्ल ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन की एकजुटता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।


मुरादाबाद जनपद से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि, 27 विधानसभा प्रभारी  रवि चौधरी अपने विशाल कार्यकर्ता काफिले के साथ महारैली में शामिल हुए। उनके नेतृत्व में मुरादाबाद से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिल्ली पहुँचे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


मुरादाबाद से मुख्य रूप से महानगर प्रभारी अशोक सैनी, जिला प्रमुख महासचिव गौरव कुमार, जिला सचिव सलीम तथा रहीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


महारैली में उमड़ा जनसैलाब और कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण रहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। यह आयोजन संगठन के लिए नई ऊर्जा, नए संकल्प और आगामी चुनावों के लिए नई प्रेरणा का स्रोत सिद्ध हुआ।

दिल्ली की सामाजिक समरसता महारैली में मुरादाबाद का शक्ति प्रदर्शन, रवि चौधरी के नेतृत्व में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब


 

तालकटोरा स्टेडियम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महारैली में मुरादाबाद से कारों और बसों के काफिले के साथ पहुंचे हजारों पदाधिकारी व कार्यकर्ता

 


दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की सामाजिक समरसता महारैली में मुरादाबाद की दमदार भागीदारी देखने को मिली। मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि तथा विधानसभा-27 मुरादाबाद देहात के प्रभारी रवि चौधरी के नेतृत्व में जिले से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कारों और बसों के काफिले के साथ दिल्ली पहुंचे। मुरादाबाद से भारी संख्या में पहुंची भीड़ ने महारैली की भव्यता और उत्साह को और बढ़ा दिया।

रैली में शामिल होने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक रवि चौधरी के आह्वान पर एकजुट होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। तालकटोरा स्टेडियम पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। पार्टी के झंडों और नारों के साथ पहुंचे मुरादाबाद के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई।


इस अवसर पर रवि चौधरी ने कहा कि दिल्ली में आयोजित सामाजिक समरसता महारैली ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि महारैली में जिस प्रकार बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए, उससे यह स्पष्ट है कि सुभासपा की विचारधारा और संगठन के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।


रवि चौधरी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और अधिक सशक्त होकर उभरेगी तथा समाज के प्रत्येक वर्ग का विश्वास प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की भावना ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।


उन्होंने कहा कि महारैली में मुरादाबाद से पहुंची भारी संख्या में भीड़ ने यह साबित कर दिया है कि जिले में पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत और सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आधार है।


रवि चौधरी ने अपने आह्वान पर सामाजिक समरसता महारैली में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह, अनुशासन और एकजुटता के साथ मुरादाबाद के कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे, वह संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को दर्शाता है।


महारैली में मुरादाबाद की बड़ी भागीदारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह आयोजन संगठन को नई दिशा देने के साथ-साथ आगामी दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को और मजबूती प्रदान करेगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |