Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: गोण्डा में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बड़ी कार्रवाई! 1 लाख की रिश्वत लेते नजूल अमीन गिरफ्तार


गोण्डा।उत्तर प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध श्जीरो टॉलरेंसश् नीति और पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण के सख्त निर्देशों के अनुपालन में भ्रष्टाचार निवारण संगठन (।ब्व्) की गोण्डा इकाई ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सोमवार को टीम ने नगर पालिका परिषद गोण्डा के कार्यालय में तैनात नजूल अमीन गुरुचरन पाण्डेय को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता परिपवन शुक्ला (मूल निवासी मॉडर्न टाउन, रोहतक, हरियाणाय वर्तमान निवासी एबीएस चैराहा, गोण्डा) ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की थी। शिकायत में आरोप था कि उनके मकान का श्फार्म 45श् दुरुस्त करने और मकान की मरम्मत का काम शुरू कराने के बदले में नजूल अमीन गुरुचरन पाण्डेय (निवासी ग्राम माझा तरहा, गोण्डा) द्वारा अवैध रूप से एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

शिकायत की सत्यता जांचने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और वीर अब्दुल हमीद चैराहा के पास जैसे ही आरोपी अमीन गुरुचरन पाण्डेय ने शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

एसीओ की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई है, जहाँ उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक (कानूनी) कार्रवाई की जा रही है। इस अचानक हुई कार्रवाई से नगर पालिका परिषद और संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |