Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

ओडिशा से 1800 KM दूर ले जा रही थी पुलिस, रास्ते में ही होटल से फरार हो गया आरोपी


चेक बाउंस के मामले में गुजरात पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किया गया आरोपी नागपुर के सेंट्रल एवेन्यू रोड पर स्थित एक होटल से भागने में कामयाब हो गया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी को उड़ीसा से गिरफ्तार कर गुजरात ले जाया जा रहा था। रास्ते में आराम करने के लिए पुलिस की टीम नागपुर के होटल में रुकी थी। इसी दौरान, आरोपी चकमा देकर फरार हो गया।

फरार हुए आरोपी का नाम अमित दास बिकम दास बताया जा रहा है। गुजरात के राजकोट सिटी के ए डिविजन पुलिस थाने में अमितदास के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। चेक बाउंस के मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसके बाद, राजकोट की पुलिस ने अमित दास को ओडिशा से गिरफ्तार किया। फिर, प्राइवेट टैक्सी से उसे राजकोट ले जा जाना था। इस दौरान, पुलिस की टीम आराम करने के लिए नागपुर के होटल में रुकी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 14 जुलाई को नागपुर के तहसील थाना क्षेत्र के CA रोड के होटल में पुलिस टीम रुकी थी। दर्ज शिकायत के मुताबिक, होटल में पुलिस अधिकारी एक अलग कमरे में ठहरे थे, जबकि आरोपी अमित दास को दो कांस्टेबलों की निगरानी में दूसरे कमरे में रखा गया था। और इसी लूपहोल का आरोपी ने फायदा उठाया।

इसी दौरान, एक कांस्टेबल फ्रेश होने के लिए वॉशरूम चला गया, जबकि आरोपी की रखवाली कर रहे दूसरे कांस्टेबल की आंख लग गई। इसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। इस मामले में तहसील पुलिस ने धारा 262 के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी अमित दास के फरार होने के बाद तुरंत लोकल पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। साथ ही, आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल की जा रही है, ताकि आरोपी अमित दास के भागने के रूट को मालूम किया जा सके। वहीं, पुलिस कस्टडी से आरोपी के फरार होने की वारदात को संवेदनशीलता से लेते हुए पूरे केस की जांच शुरू कर दी गई है। ऐसा ही एक मामला पहले भी सामने आया था, जब मुंद्रा हेरोइन तस्करी केस का आरोपी पुलिस को चकमा देकर पंजाब से फरार हो गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |