Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः भूजल सप्ताह 16 से 22 जुलाई तकरू जल संरक्षण अभियान का डीएम ने किया शुभारंभ! जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी, तालाबों के पुनर्जीवन और वर्षा जल संचयन पर रहेगा विशेष जोर


पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में  कैंप कार्यालय में भूजल सप्ताह (16 से 22 जुलाई) के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद जिलाधिकारी ने गांधी सभागार से जल संरक्षण जनजागरूकता अभियान के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूजल सप्ताह के दौरान जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां प्रभावी ढंग से आयोजित की जाएं। उन्होंने कहा कि सप्ताह भर चिन्हित जल निकायों के पुनरुद्धार के लिए श्रमदान, ग्राम पंचायत स्तर पर पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठकें, जनजागरूकता रैलियां, दीवार लेखन, पोस्टर प्रदर्शन, वर्षा जल संचयन स्थलों की पहचान, पौधारोपण, रिचार्ज पिट निर्माण, जल संरक्षण की शपथ, पूर्व निर्मित जल संरचनाओं का निरीक्षण, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई का प्रदर्शन तथा विद्यालयों में पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी।इसके अलावा पेयजल, स्वच्छता और जलजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े और भूजल स्तर में सुधार लाया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि 16 से 22 जुलाई तक यह अभियान जिले के सभी विकास खंडों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों तथा सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य नारा ष्जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्पष् रखा गया है।उन्होंने कहा कि ष्जल है तो जीवन है, जल है तो कल हैष्। जनपद के तालाबों का पुनर्जीवन कर भूजल स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से भूजल सप्ताह में सक्रिय भागीदारी निभाने और जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की।बैठक में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, अधिशासी अभियंता सिंचाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |