Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः 15 दिवसीय निःशुल्क सिलाई व ब्यूटीशियन प्रशिक्षण संपन्न


अमेठी। महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की सोच को साकार करने की दिशा में समाजसेविका कंचन गुप्ता की पहल रंग लाई। उनके द्वारा आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क सिलाई एवं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं ने इस अवसर पर कंचन गुप्ता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण उनके लिए केवल हुनर सीखने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सम्मान के साथ जीवन में आगे बढ़ने की नई शुरुआत है।समापन अवसर पर समाजसेविका कंचन गुप्ता ने कहा कि उनका सपना हमेशा से मातृशक्ति को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना रहा है। उन्होंने कहा, ष्मैं हमेशा चाहती थी कि हमारी बहनें किसी पर निर्भर रहने के बजाय अपने हुनर के बल पर आत्मसम्मान के साथ जीवन जीएं। यदि यह प्रशिक्षण उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सका, तो यही मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।ष्उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पूरे मनोयोग, अनुशासन और उत्साह के साथ सिलाई एवं ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के अंत तक महिलाओं में आत्मविश्वास का उल्लेखनीय विकास देखने को मिला और वे अब स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।इस सराहनीय पहल की पूरे जनपद में व्यापक चर्चा रही। विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और नागरिकों ने कंचन गुप्ता के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया। जनपद में वास्तविक समाजसेवा की चर्चा होगी तो महिला समाजसेविकाओं में कंचन गुप्ता का नाम प्रमुखता से लिया जाएगा।प्रशिक्षुओं ने कहा कि इस प्रशिक्षण ने उन्हें रोजगार के नए अवसरों के साथ आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास दिया है। उन्होंने कंचन गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा सकें, जनपदवासियों ने कंचन गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके सतत प्रयासों से न केवल अनेक महिलाओं का जीवन सकारात्मक रूप से बदलेगा, बल्कि समाज में सेवा, स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण की भावना भी और अधिक मजबूत होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |