Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली में भारी बारिश के कारण 15 फ्लाइट रद्द, जयपुर और लखनऊ डायवर्ट किया



दिल्ली में रविवार को हल्की बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया। तापमान कम होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण 15 फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से 10 डोमेस्टिक और 5 इंटरनेशनल फ्लाइट्स को जयपुर और लखनऊ डायवर्ट किया गया। दिल्ली में बारिश के साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को दोपहर 1:00 बजे तक नई दिल्ली में मौसम सुहावना रहा। इस दौरान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, हालांकि बारिश और गरज के साथ मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने पुष्टि की है कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ छिटपुट इलाकों में भी मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसी दौरान शहर में न्यूनतम तापमान 26° डिग्री सेल्सियस से 29° सेल्सियस के बीच रहा, जबकि अधिकतम तापमान 35° सेल्सियस से 36° सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग की रिपोर्ट में बताया गया कि कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। इसके अलावा, दिल्ली में 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलीं, जिनमें से पालम में हवा के झोंके 37 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गए। आईएमडी ने कहा कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जिसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। मानसून के राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने के दो दिन बाद दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। मौसम कार्यालय ने अनुमान व्यक्त किया है कि शुक्रवार तक हल्की वर्षा होगी और तेज हवा चलेगी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में पूरे राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है, साथ ही कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून एक जुलाई को हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है और अगले चार दिनों में दोनों राज्यों के बाकी हिस्सों में इसके आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। शिमला मौसम विभाग ने 'ऑरेंज वॉर्निंग' जारी की है, जिसमें सोमवार को मंडी और सिरमौर ज़िलों के कुछ इलाकों में और मंगलवार को चंबा, कांगड़ा और सिरमौर ज़िलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |