Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः अमहट मंडी की बदहाल व्यवस्थाओं पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, 13 जुलाई को दिए ज्ञापन पर भी नहीं हुई कार्रवाई! अब जिलाधिकारी से मिलकर करेंगे शिकायत, भ्रष्टाचार पर होगी सीधी बात


सुल्तानपुर। सरकार के ष्स्वच्छ और भ्रष्टाचार मुक्तष् दावों के बीच जनपद की सबसे बड़ी ’अमहट फल एवं सब्जी मंडी’ की हालत बद से बदतर हो गई है। सफाई, जलभराव, शौचालय और लाइसेंस वसूली को लेकर मंडी के व्यापारियों का आक्रोश अब सड़क से सीधे जिलाधिकारी के दरबार तक पहुंचेगा।

बुधवार को ’भारतीय फल एवं सब्जी थोक व्यापार मंडल’ की बैठक मंडल अध्यक्ष ’मोहम्मद शमीम उर्फ लईया’ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ’भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी’ विशेष रूप से मौजूद रहे।

अध्यक्ष शमीम ने बैठक में बताया कि मंडी में पिछले 4 महीनों से सफाई का ठेका ही नहीं हुआ है। अधिकारी निर्धारित संख्या से कम सफाई कर्मी लगाकर खानापूर्ति कर रहे हैं। नतीजा ये है कि पूरी मंडी में कचरा और गंदगी का अंबार लगा है।

व्यापारियों ने कहा कि जरा सी बारिश होते ही मंडी तालाब बन जाती है। नालियां पूरी तरह चोक हैं। शौचालय जर्जर और बदबूदार हैं। पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं। इसी गंदगी और जलभराव के कारण लाखों रुपये की फल-सब्जी रोज खराब हो रही है।

बैठक में सबसे गंभीर आरोप लाइसेंस शुल्क में वसूली का लगा। व्यापारियों का कहना है कि मंडी निरीक्षक और कर्मचारी लाइसेंस जारी करने के नाम पर सरकारी शुल्क से कई गुना ज्यादा पैसे मांग रहे हैं। इससे व्यापारियों का आर्थिक और मानसिक दोनों तरह का उत्पीड़न हो रहा है।

व्यापार मंडल ने बताया कि 13 जुलाई को उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मंडी की सभी समस्याओं से अवगत कराया गया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी लापरवाही से नाराज होकर अब व्यापारियों ने सीधे जिलाधिकारी से मिलने का फैसला लिया है।

प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ अधिकारी अभी भी सुधरने को तैयार नहीं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के पास अमहट मंडी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त मिला तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाएगी। ऋष्व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगाष्ऋ।

बैठक में मोहम्मद नदीम, मिराज, मोहम्मद फुकरान, सूरज शर्मा, मुकेश सोनकर, जगराम सोनकर, मोनू भाई, मोहम्मद सिद्दीक समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो मंडी बंद कर आंदोलन किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |