लखनऊ: दुकान पर सामान लेने निकला 12 वर्षीय किशोर लापता
July 03, 2026
आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके के न्यू सरदारी खेड़ा में रहने एक 12 वर्षीय किशोर दो दिन पूर्व 1 जुलाई की रात्रि अपने घर के पास दुकान पर सामान खरीदने के लिए निकला और लापता हो गया।परिजनों ने खोजबीन के बाद बृहस्पतिवार को कृष्णा नगर थाने पर शिकायत की है। न्यू सरदारी खेड़ा निवासी लापता किशोर की मां पूजा वर्मा पत्नी जगदीश के अनुसार वह किराये के मकान में रहती है। 01 जुलाई की रात्रि करीब 9रू30 बजे वह अपने 12 वर्षीय बेटे आयुष को घर के कुछ दूरी पर स्थित दुकान से रिफाइंड लेने के लिए भेजी थी लेकिन उनका किशोर बेटा दुकान पर नहीं पहुंचा और वापस घर भी नहीं लौटा जिसपर उनलोगों ने बेटे का खोजबीन शुरू किया लेकिन उनके बेटे का कहीं कोई पता नहीं चला।कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि लापता किशोर के परिजन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर किशोर का तलाश किया जा रहा है।
.jpg)