मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में मंगलवार को उप-निरीक्षक अभय नारायण सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना अदलहाट क्षेत्रांतर्गत हिनौती एक अभियुक्त मनीष सिंह उर्फ कल्लू पुत्र ओम प्रकाश सिंह निवासी ग्राम पचेंगड़ा थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 04 किलो 964 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।
