Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट


देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए मौसम का ताजा अपडेट जारी किया गया है। अगले कुछ दिनों में देश में भारी बारिश, तेज आंधी और कुछ जगहों पर भीषण गर्मी देखने को मिल सकती है।

दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में आज यानी सोमवार को तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने आज के लिए 'रेड' और ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 15 और 16 जून को धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। भले ही आज राहत है, लेकिन 18 जून तक तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है और पारा 40-42°C तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई नए इलाकों में एंट्री कर चुका है। वर्तमान में यह सोलापुर, हैदराबाद, रांची और मुजफ्फरपुर जैसी जगहों तक पहुंच गया है। उम्मीद है कि अगले 3-4 दिनों में मॉनसून पूरे महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और बिहार के बाकी हिस्सों को भी कवर कर लेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |