Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, राबर्ट्सगंज में बच्चों को विटामिन 'ए' की खुराकें पिलाई।

जनपद में 3,07,095 बच्चों को विटामिन 'ए' की खुराक दी जायेगी।

सोनभद्र। स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले विटामिन 'ए' सम्पूरण अभियान माह जून, 2026 चरण का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० रमेश कुमार मिश्रा एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (प्रतिरक्षण) डा० गिरधारी लाल द्वारा संयुक्त रूप से नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, राबर्ट्सगंज में बच्चों को विटामिन 'ए' की खुराकें पिलाकर की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आगामी एक माह तक प्रत्येक बुधवार तथा शनिवार को जिले भर के टीकाकरण सत्रों में ए०एन०एम० द्वारा बाल स्वास्थ्य पोषण माह का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने जनपदवासी से अपील की है कि वे अपने 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन 'ए' की खुराक पिलायें तथा किसी भी टीके से छुटे हुए 0-5 वर्ष के बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण अवश्य करायें। कार्यक्रम की सफलता तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए शुभकामनाएं दी।अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (प्रतिरक्षण) ने बताया कि विटामिन 'ए' वसा में एक घुलनशील विटामिन है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। विटामिन 'ए' की कमी से बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है तथा उनमें रतौंधी, कुपोषण, निमोनियाँ आदि बीमारियों हो जाती है। बाल स्वास्थ्य पोषण माह प्रत्येक वर्ष दो बार स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में 9 माह से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चों को विटामिन 'ए' की कुल 9 खुराक दी जाती है तथा आयरन सीरप भी उपलब्ध कराया जाता है। अति गम्भीर कुपोषित बच्चों को चिकित्सालयों पोषण पुनर्वास केन्द्र में संदर्भित किया जाता है। जन्म से छः माह तक के बच्चों को केवल स्तनपान कराने तथा घरों में आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग करने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाता है परन्तु आज से प्रारम्भ हो रहे इस अभियान में केवल विटामिन 'ए' सम्पूरण पर ही जोर दिया जायेगा। जनपद में 3,07,095 बच्चों को विटामिन 'ए' की खुराक दी जायेगी। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० प्रेमनाथ, डा० जे०पी० सिंह, संजय कुमार सिंह, मो० नसीम, मनोज, मो० बेलाल अहमद, स्टाफ नर्स, ए०एन०एम०, आशा तथा आंगनवाडी कार्यकत्री उपस्थित थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |