Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बिजनौर: जनता के बीच बढ़ा जनसंपर्क, सेवा और विकास के मुद्दों पर सक्रिय हैं-रजत त्यागी

रजत त्यागी उर्फ राजा भैया

बिजनौर । मूलरूप से बिजनौर जनपद की नजीबाबाद तहसील के ग्राम रघुनाथपुर निवासी तथा वर्तमान में शहर बिजनौर में रह रहे युवा समाजसेवी रजत त्यागी उर्फ राजा भैया ने कम समय में समाजसेवा और राजनीति के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। जनता के सुख-दुख में सहभागी बनने वाले रजत त्यागी क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हुए लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए प्रयासरत हैं।

समाजसेवा से राजनीति तक मजबूत पहचान बना रहे रजत त्यागी, चर्चा मे है नूरपुर विधानसभा से संभावित दावेदारी

रजत त्यागी का मानना है कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं बल्कि समाज और आमजन की सेवा का सशक्त मंच है। इसी सोच के साथ वह लगातार क्षेत्र के गांवों और कस्बों में जनसंपर्क कर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। सामाजिक कार्यक्रमों, धार्मिक आयोजनों तथा जनहित से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं बल्कि समाज और आमजन की सेवा का है सशक्त मंच - त्यागी 

समाजवादी पार्टी से जुड़े रजत त्यागी को नूरपुर विधानसभा क्षेत्र का संभावित प्रत्याशी माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में उनकी दावेदारी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। क्षेत्र के युवाओं, किसानों, व्यापारियों तथा विभिन्न वर्गों के लोगों के बीच उनकी मजबूत पकड़ देखने को मिल रही है। जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और जनता के बीच निरंतर बने रहने के कारण उन्हें व्यापक समर्थन भी मिल रहा है।

रजत त्यागी का कहना है कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के विकास, युवाओं को रोजगार, किसानों की समस्याओं के समाधान तथा बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा वह हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते रहेंगे।

क्षेत्र में लगातार बढ़ती सक्रियता और जनसंपर्क अभियानों के चलते रजत त्यागी उर्फ राजा भैया का नाम नूरपुर विधानसभा की राजनीति में प्रमुखता से उभर रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो सकती है।

समाजवादी पार्टी के युवा चेहरे के रूप में उभर रहे हैं रजत त्यागी उर्फ राजा भैया

समाजवादी पार्टी के युवा एवं सक्रिय नेता रजत त्यागी उर्फ राजा भैया लगातार संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वह समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी, उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही उन्हें त्यागी, ब्राह्मण एवं भूमिहार समाज के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

रजत त्यागी उर्फ राजा भैया संगठन के प्रति अपनी निष्ठा, मेहनत और जनसंपर्क के लिए जाने जाते हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने का कार्य किया। उनकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता की सराहना पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार की जाती रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |