Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: धरना-प्रदर्शन हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में निर्धारित किया गया पृथक स्थल / कलेक्ट्रेट के पीछे कोषागार कार्यालय के सामने पश्चिम दिशा में होगा।

धरना-प्रदर्शन / निर्धारित स्थल पर ही प्राप्त किए जाएंगे ज्ञापन, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू।

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ द्वारा जनपद में विभिन्न राजनैतिक, अराजनैतिक एवं अन्य संगठनों द्वारा आयोजित किए जाने वाले धरना-प्रदर्शन कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन तथा शासकीय कार्यों के निर्बाध सम्पादन के उद्देश्य से महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यालयीय कार्य के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संगठनों एवं दलों के प्रतिनिधि कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करते हैं, जिससे आम जनता की समस्याओं की सुनवाई, फरियादियों के मामलों के निस्तारण तथा अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों के संचालन में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न होता है। इसे दृष्टिगत रखते हुए धरना-प्रदर्शन के लिए कलेक्ट्रेट भवन के पीछे स्थित कोषागार कार्यालय के सामने पश्चिम दिशा की ओर एक निर्धारित स्थल चिन्हित किया गया है।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने पुलिस अधीक्षक सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद में विभिन्न राजनैतिक, अराजनैतिक एवं अन्य संगठनों द्वारा आयोजित किए जाने वाले धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम केवल निर्धारित स्थल पर ही आयोजित कराए जाएं। उन्होंने कहा कि स्थानीय थाना एवं संबंधित पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार का धरना-प्रदर्शन निर्धारित स्थल के अतिरिक्त अन्यत्र न किया जाए।जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी निर्धारित स्थल पर स्वयं उपस्थित होकर धरनारत प्रतिनिधियों से ज्ञापन प्राप्त करें तथा प्राप्त प्रकरणों में नियमानुसार आवश्यक अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी तथा इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई, प्रशासनिक कार्यों एवं आमजन की सुविधाओं को प्रभावित किए बिना लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के लिए निर्धारित स्थल का उपयोग सुनिश्चित कराया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |