समाजसेवी पवन सैनी के परिवार ने शुरू किया डेल्टिक इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम
लखनऊ! राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार क्षेत्र में शुक्रवार को किरण मोटर्स इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर शोरूम का भव्य शुभारम्भ किया गया। नहर रोड स्थित शुक्ला चौराहा के पास हरि प्लाजा की दुकान संख्या-5 में खुले इस प्रतिष्ठान को डेल्टा ऑटोकॉर्प लिमिटेड की इकाई डेल्टिक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का अधिकृत शोरूम बताया गया है।
उद्घाटन समारोह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर शोरूम संचालकों को शुभकामनाएं दीं। समारोह में आए सभी अतिथियों एवं आगंतुकों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई।
शोरूम के संचालन से जुड़े पवन कुमार सैनी, किरण सैनी, अधिवक्ता हर्ष सैनी एवं गौरव सैनी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। समाजसेवी पवन सैनी के पुत्र गौरव सैनी द्वारा शुरू किए गए इस नए व्यवसायिक प्रयास की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह सैनी ने कहा कि उद्घाटन समारोह में शामिल होकर सभी लोगों ने गौरव सैनी एवं उनके परिवार का उत्साहवर्धन किया है। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को रोजगार, व्यापार और स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक सहयोग की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में विधान केसरी समाचार पत्र के संपादक एवं जन सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर ‘कर्पूरी’ ने कहा कि वर्तमान समय में रोजगार प्रत्येक युवा और परिवार की प्रमुख आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम न केवल रोजगार का बेहतर माध्यम बनेगा, बल्कि ग्राहकों को कम खर्च में बेहतर सुविधा भी उपलब्ध कराएगा। इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी लाभकारी साबित हो रहे हैं।
विनेश ठाकुर ‘कर्पूरी’ ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पेट्रोल-डीजल की महंगाई के दौर में इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक स्कूटर आम लोगों के लिए किफायती, उपयोगी और भविष्य की आवश्यकता बनते जा रहे हैं। ऐसे प्रतिष्ठान स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ लोगों को आधुनिक तकनीक से भी जोड़ते हैं।
शोरूम संचालकों ने बताया कि डेल्टिक ब्रांड के अंतर्गत आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स के साथ उपलब्ध हैं। कम लागत, बेहतर माइलेज और उन्नत तकनीक के कारण इलेक्ट्रिक स्कूटर आने वाले समय में लोगों की पहली पसंद बन सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी पवन सैनी ने सभी अतिथियों, शुभचिंतकों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सैनी महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष अनिभा सैनी, प्रदेश अध्यक्ष निवास सैनी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह सैनी, राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश सैनी, प्रकाश सैनी, किरण सैनी, गौरव सैनी, पवन सैनी, दिनेश चंद सैनी, रमेश चंद सैनी, हरिशंकर सैनी, चंदन सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सैनी सहित सैनी, शाक्य, कुशवाहा एवं मौर्य समाज के दर्जनों गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर नवस्थापित शोरूम की सफलता की कामना की।
