Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: भीषड़ टक्कर में मैजिक वाहन डीजे पर सवार दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत अन्य घायल शव को पोस्ट मार्टम के लिए मर्चरी भेजा गया।

डाला (सोनभद्र) - चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरमुरा वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग स्थित जय गुरुदेव आश्रम के पास दुद्धी से रॉबर्ट्सगज तरफ से जा रही डीजे रोड साउंड लगा मैजिक वाहन की अज्ञात वाहन में पीछे से जा भिड़ी इस दौरान 4हुए इस भीषड़ टक्कर में मैजिक वाहन डीजे पर सवार दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई सवार एक की केविन में दबने से मौत व दुसरे की गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो गई एक हालत गंभीर बताया जा है दो व्यक्तियों को हल्का फुल्का चोट लगी। मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरमुरा में वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग स्थित जय गुरुदेव आश्रम के पास जो दुद्धी स्थित नगवा से बारात की बुकिंग से वापस रॉबर्ट्सगंज की तरफ वापस आ रही थी कि डीजे सेट मैजिक ने पहले से अज्ञात खड़ी वाहन में पिछे से भीषड़ टक्कर हो गई जिसके उपरांत प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस को सूचना दी गई जहां सूचना पाकर मौके पर डायल 112 की पुलिस ने तीनों घायलों को ऐम्बुलेंस से चोपन अस्पताल भेजवाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए एक घायल चन्दन उम्र लगभग 42 वर्ष पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम चुर्क को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वहीं दो घायलों में शिवा 21 वर्ष पुत्र राजमन छपका रावर्टसगंज,विनय 21 वर्ष  कुमार पुत शिव प्रसाद ग्राम गडवाल निवासी को हल्का फुल्का चोट लगी जिसको इलाज के बाद घर चलें गए। वहीं पाकर मौके पर पहुंचे चोपन थाना के उपनिरीक्षक बिनोद यादव अपने सहयोगियों व स्थानीय लोगों के सहयोग से टैक्टर से मैजिक के केविन को खिंचतान कर फंसे हुए शव को बाहर निकाला गया दुसरा को गंभीर चोट लगने से मौत हो गई जहां दोनों शव को चोपन पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर अग्रीम कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी रही 
घटना के बाद मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों व परिचितों ने मृतकों की पहचान मनोज कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र स्व रामधयान मौर्या निवासी लोढ़ी आरटीओ के पास बताया जिसकी दो बेटियो के है ।दूसरे मृतक श्याम बाबू उम्र पुत्र रामदुलारे निवासी छपका जिसके तीन बच्चों है बताया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |