Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: रा०अ०जा० बालिका छात्रावास में अवैध रूप से रह रही 6 छात्राओ को कमरे खाली कराने के लिए विभाग के कर्मचारी मीले एसपी से।

कमरों को खाली करवाने का सीओ सिटी को मिला निर्देश पूरे मामले को अवगत कराया कर्मचारी ने।

सोनभद्र। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास, उरमौरा रासगंज सोनभद्र में शासनादेशानुसार सत्र 2026-27 में छात्रावास में निवास हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा छात्राओं का चयन किया गया है। जिसके कम में पूर्व में निवासरत कई छात्राओं द्वारा छात्रावास खाली कर दिया गया एवं नवीन चयनित छात्राओं को छात्रावास में कमरे आवंटित कर दिया गया है। किन्तु छात्रावास में पूर्व से निवासरत 06 छात्राएं अवैध रूप से छात्रावास में कमरों पर कब्जा किये हुए है बार-बार नोटिस देने के बाद भी छात्रावास के कमरो को खाली नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण सत्र 2026-27 में छात्रावास में निवास हेतु जनपद स्तर से चयनित छात्राएं छात्रावास में निवासरत नहीं हो पा रही है एवं उनके द्वारा बार-बार कमरो को खाली कराने का अनुरोध किया जा रहा है। खाली करने को जब कहा जाता है तो छात्राएं  विवाद कर लेती है एवं मेरे ऊपर मिथ्या आरोप लगाकर परेशान भी करती है। उक्त छात्राएं के कारण संस्था के माहौल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उक्त छात्राएं अत्यन्त मनबढ़ किस्म की लड़कियां है, जो कि सरकारी कार्य के सम्पादन में बाधा पहुंचा रही है। उक्त 06 छात्राओं का विवरण निम्नवत् है।
1- हिरामनी पुत्री श्री लालशाह, निवासी-ग्रा० पटिहवां, पो० गुरमुरा (ओबरा), सोनभद्र।
2-दीपमाला पुत्री प्रेम नाथ, निवासी-ग्रा० सरईगढ़, पिपराडीह, नगवां, सोनभद्र।
3- कंचन महेश्वरी पुत्री सुरेश कुमार, निवासी ग्रा० दुनाई, जमुवां, मीरजापुर।
4-सविता पुत्री बलीराम, निवासी-ग्रा० विसुन्धरी, पो०-घोरावल, सोनभद्र।
5-शालनी पुत्री लल्लन, निवासी-ग्रा० तेन्दु अमोखर, रावर्ट्सगंज, सोनभद्र।
6-साधना पुत्री रवीप्रताप, निवासी-ग्रा० गोइठहरी, पो०-धरनीपुर, सोनभद्र। राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास, उरमौरा, रावर्ट्सगंज, सोनभद्र में पुलिस बल (महिला पूलिस) भेजने का कष्ट करें, जिससे छात्रावास में अवैध रूप से रह रही छात्राओ के कब्जे से रूम खाली कराकर सत्र 2026-27 हेतु नियमानुसार चयनित छात्राओं को रूम आवंटित किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |