Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत, दिल्ली-NCR में आज भी होगी बारिश


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है। सफदरजंग मौसम केंद्र में सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार मौसम की यह गतिविधि अगले दो दिन तक जारी रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

पालम मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री कम 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड पर यह सामान्य से 5.4 डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री कम 22 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में सामान्य से 3.7 डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़े के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 81 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश और गर्मी को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुवार से सोमवार (18 से 22 जून 2026) के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, इसी दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में इस सप्ताह के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |