Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा विधायक पर FIR


उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में साइबर क्राइम पुलिस थाने में रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश कुमार वर्मा (आर.के. वर्मा) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर सोशल मीडिया के माध्यम से बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ बेहद अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप है।

प्राथमिकी (FIR) के अनुसार, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंशमान सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि 17 जून 2026 को विधायक राकेश कुमार वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट की। शिकायतकर्ता का दावा है कि इस पोस्ट में देश की एक महिला सांसद (कंगना रनौत) के लिए अत्यंत आपत्तिजनक और महिला सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

शिकायतकर्ता ने अपनी तहरीर में कहा है कि एक जन प्रतिनिधि द्वारा सार्वजनिक मंच पर इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी न केवल महिला के सम्मान के खिलाफ है, बल्कि समाज में गलत संदेश फैलाने वाली है। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352 और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना के लिए निरीक्षक राजीव कुमार तिवारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस अब मामले की निष्पक्ष जांच और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को एकत्रित करने की प्रक्रिया में जुट गई है।

बता दें कि राकेश कुमार वर्मा (आर.के. वर्मा) रानीगंज विधानसभा सीट से सपा के विधायक हैं। रानीगंज सीट प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आता है। वह प्रतापगढ़ जिले के ही रहने वाले हैं।

वहीं, बदायूं जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज के पास अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार रात वजीरगंज थाना क्षेत्र के बनकोटा स्टैंड के पास हुई। मृतक की पहचान दिलीप यादव के रूप में हुई है। वह अपनी मोटरसाइकिल का टायर ठीक कराने के लिए सड़क किनारे रुके थे। पुलिस ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाश बदायूं की ओर से आए और दिलीप यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल यादव को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |