Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: बड़ा हादसा टला ! बाइक को बचाने के प्रयास में बिजली के खंभे से टकराई बोलेरो


शुकुलबाजार/अमेठी। कस्बे में शुकुल बाजार थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित तिराहे के पास बुधवार सुबह एक बोलेरो वाहन बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बिजली का खंभा टूट गया, जबकि बोलेरो चालक और बाइक सवार दोनों सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार अयोध्या जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र के चंद्रामऊ गांव निवासी राजकुमार अपने पुत्र अतुल के साथ बोलेरो से इन्हौना की ओर जा रहे थे। वहीं मवैया गांव निवासी पंकज अपनी बाइक से कटरा चैराहे की तरफ जा रहे थे। शुकुल बाजार थाने के निकट पहुंचने पर अचानक बाइक सामने आ जाने से बोलेरो चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। हालांकि तिराहे पर तीन दिशाओं से विद्युत लाइन जुड़ी होने के कारण खंभा पूरी तरह जमीन पर नहीं गिरा और उसी स्थान पर खड़ा रहा। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय व्यापारियों ने तत्काल विद्युत विभाग को इसकी सूचना दी।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। लोगों का कहना है कि यदि उस समय सड़क पर अधिक भीड़ होती तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा के प्रति और अधिक सतर्कता बरतने तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |