Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुर: रेलवे ट्रैक पर मिला बुजुर्ग का शव


सिंहपुर/अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर अकबरगंज रेलवे स्टेशन के निकट एक बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।मृतक की पहचान थाना बाजार शुक्ल क्षेत्र के पाली गांव निवासी अमरजीत साहू के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र देवी प्रसाद साहू ने बताया कि उनके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह दवा लेने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।बुधवार सुबह रिश्तेदारों के माध्यम से सूचना मिली कि इन्हौना थाना क्षेत्र के अकबरगंज रेलवे क्रॉसिंग के गेट संख्या 142 के पास एक बुजुर्ग का शव मिला है। परिजन अकबरगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां फोटो देखकर उन्होंने शव की पहचान अमरजीत साहू के रूप में की।स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को जीआरपी लखनऊ अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए ले गई है। वहीं, इन्हौना थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि मामला रेलवे क्षेत्र का होने के कारण कार्रवाई जीआरपी द्वारा की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |