अमेठी: सांसद के0एल0 शर्मा ने सुनीं सैकड़ों लोगों की समस्याएं
June 03, 2026
अमेठी । सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अपने चार दिवसीय रायबरेली अमेठी क्षेत्रीय दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय,गौरीगंज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों की समस्याएं गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे लोगों ने सड़क निर्माण, सोलर लाइट,हाईमास्ट लाइट, इलाज हेतु आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, रोजगार, स्थानांतरण, स्कूलों में प्रवेश तथा अन्य जनहित के मुद्दों को सांसद के समक्ष रखा।जनता दर्शन में लगभग 46 प्रार्थना पत्र सोलर लाइट,18 सड़क निर्माण,6 हाईमास्ट लाइट सहित चिकित्सा ,शिक्षा और आर्थिक सहायता से जुड़े अनेक मामलों का तत्काल संज्ञान लेते हुए सांसद श्री शर्मा ने संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई गई।इस अवसर पर लोगों ने सांसद की सहजता, उपलब्धता और जनसमस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता की सराहना की। क्षेत्रवासियों का कहना है कि गांधी परिवार द्वारा अमेठी में स्थापित जनसेवा, जनसंपर्क और जनता के प्रति समर्पण की परंपरा को श्री किशोरी लाल शर्मा पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। वे निरंतर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहे हैं।जनता दर्शन में उमड़ी भारी भीड़ इस बात का प्रमाण रही कि अमेठी की जनता अपने सांसद पर विश्वास व्यक्त कर रही है। जनमानस का मानना है कि श्री किशोरी लाल शर्मा गांधी परिवार और अमेठी के अटूट रिश्ते को मजबूती प्रदान करते हुए जनसेवा के नए मानक स्थापित कर रहे हैं।
