संग्रामपुर: सफाई कर्मचारी संघ चुनाव! हरिश्चंद्र बने ब्लॉक अध्यक्ष
June 17, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ ब्लॉक इकाई संग्रामपुर में ब्लॉक अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए बुधवार को अपराह्न 2 पंचायत भवन भवसिंहपुर में मतदान शुरू हुआ कुल 49 मतदाताओं ने मतदान किया। ब्लॉक मंत्री पद के लिए अनिल शर्मा और दूधनाथ वर्मा के बीच कड़ी टक्कर में दूधनाथ वर्मा को 29 मत मिले वहीं अनिल शर्मा को 18 मत पर ही संतोष करना पड़ा ब्लॉक अध्यक्ष पद में हरिश्चंद्र गुप्ता को 27 मत पाकर जीत हासिल की वहीं विनोद पाण्डेय को मात्र 21 मत ही मिले चुनाव अधिकारी रमाशंकर यादव व विधी चंद्र ने बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष की जीत दर्ज करने वाले हरिश्चंद्र गुप्ता के पक्ष में एक मत और मंत्री पद की जीत दर्ज करने वाले दूधनाथ वर्मा के दो मत अमान्य मिले ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी हरिश्चंद्र गुप्ता एवं विनोद पांडे और मंत्री पद के लिए दूधनाथ वर्मा और अनिल शर्मा प्रत्याशी के रूप में रहे जिसमें चुनाव शांतपूर्ण ढंग से हुआ मतदान के बाद हरिश्चंद्र गुप्ता को ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए 27 मत मिले वहीं विनोद पांडे को मात्र 21मत मिले। मंत्री पद के लिए दूधनाथ वर्मा ने जीत तर्ज की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माला पहनकर एक दूसरे को मीठा खिलाकर खुशियां मनाई नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ ब्लॉक इकाई संग्रामपुर हरिश्चंद्र गुप्ता ने बताया कि हमारा सदैव सफाई कर्मचारी के हित में ही कार्य करते रहेंगे। तीन पद निर्विरोध हुए जिसमें कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद संप्रेक्षक रमेश यादव और संगठन मंत्री अनिल मिश्रा बने।इस अवसर पर भवसिंहपुर के पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रशासक अशोक कुमार उपाध्याय उर्फ रज्जू उपाध्याय ने जीत दर्ज करने पर माला पहनकर आशिर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि चुनाव -चुनाव है परिणाम के बाद सबको एकत्रित रहना चाहिए।
