Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः सपा युवा नेता यशवीर लोधी का लखनऊ सीतापुर हाईवे रोड पर कार्यालय का हुआ उद्घाटन


समाजवादी प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल व मोहनलालगंज सांसद ने बीकेटी विधानसभा कार्यालय का किया उद्घाटन

लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब विधानसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के जन्मदिवस की संध्या पर मंगवाकर को बीकेटी भोलापुरवा लखनऊ सीतापुर हाईवे रोड पर समाजवादी पार्टी के युवा नेता यशवीर लोधी के नेतृत्व में बख्शी का तालाब विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, मोहनलालगंज सांसद आर.के. चैधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सी.एल. वर्मा ने कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए यशवीर युवा नेता सब लोधी ने बताया कि यह समाजवादी पार्टी का कार्यालय यहां लोगों की सेवा व जनता की मदद एवं उनके काम के लिए खोला गया है और इस कार्यालय के खुलने से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी यहां पर मीटिंग भी कर सकेंगे और इसी कार्यालय से बीकेटी के कुंम्हरावां,इटौंजा, पहाड़पुर, शिवपुरी अन्य क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी का प्रचार प्रसार किया जायेगा,जिससे कि समाजवादी पार्टी का यहां से विधायक प्रत्याशी विजय होगा। वहीं इस दौरान समाजवादी पार्टी पूर्व विधायक गोमती यादव ने कहा कि यह कार्यालय युवा नेता यशवीर लोधी की मेहनत और उनके कार्य क्षेत्र में जनता की मदद करना व युवाओं को साथ जोड़ना और कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।वहीं बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों एवं क्षेत्रीय लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। जहां हजारों की संख्या में समाजवादी युवा कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता समेत ग्राम पंचायत के प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |