बीसलपुर। गांव रसयांखानपुर में रास्ता बंद करने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव रसयांखानपुर निवासी शाहिद हुसैन और साजिद हुसैन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही नादिर हुसैन, हामिद हुसैन, शारिक हुसैन और कादिर हुसैन ने रास्ता अवरुद्ध कर रखा है, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
पीड़ितों का आरोप है कि जब वे सुबह अपना चार पहिया वाहन निकालने लगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं, भविष्य में रास्ते का उपयोग करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी गई।पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
.jpg)