बीसलपुर।आर्यवीर दल उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रथम वार्षिकोत्सव-2026 का आयोजन 12 जून से 14 जून तक पंचायत भवन बढ़ैरा में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
आयोजकों के अनुसार समारोह का शुभारंभ शुक्रवार 12 जून को होगा, जबकि रविवार 14 जून को प्रातः 10 बजे महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। आयोजन में वैदिक धर्म प्रचार और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
समारोह में यज्ञ ब्रह्मा के रूप में आचार्य विष्णु मित्र वेदार्थी (बिजनौर), आचार्य चंदन मित्र शास्त्री (गुरुकुल महाविद्यालय रुद्रपुर, तिलहर), भजनोपदेशिका किरण आर्या (एटा) तथा पंडित हरदेव शास्त्री (नवाबगंज, बरेली) सहित अनेक विद्वान एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहेंगे।
प्रबंध समिति में नरेश कुमार शास्त्री अध्यक्ष, रामबहादुर शास्त्री कार्यक्रम संयोजक, रामसागर आर्य कोषाध्यक्ष, रामकृष्ण आर्य उपाध्यक्ष, रामचंद्र लाल आर्य सलाहकार मंत्री, शिशुपाल शास्त्री संरक्षक तथा मुरारी लाल आर्य आय-व्यय निरीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
.jpg)