संग्रामपुर: खडंजा निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना
June 18, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। विकासखंड संग्रामपुर के क्षेत्र के पूरे दुबान शुक्लहिया ग्राम सभा सरैया कनू के दर्जनों ग्रामीणों ने आज दोपहर ब्लॉक मुख्यालय परिसर में खड़ंजा निर्माण के लिए शांति धरना दिया ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लगभग 50 घरों को जाने वाला एकमात्र रास्ता जो पूरी तरह कच्चा पड़ा हुआ है इस रास्ते के पर खडंजा लगवाने के लिए हमने उच्च अधिकारियों को खंड विकास अधिकारी को ग्राम विकास अधिकारी को लिखित रूप से मांग की लेकिन कोई सुनवाई ना होने के कारण आज हम लोगों ने ब्लाक संग्रामपुर मुख्यालय परिसर में शांति धरना दिया है यदि इस पर सुनवाई नहीं हुई तो उच्च अधिकारियों के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।इस शांत धरना प्रदर्शन में शुभम तिवारी- शेष मणि जोखू प्रसाद तिवारी- विमल तिवारी- कमलेश तिवारी आदि शामिल होकर शांति धरना प्रदर्शन किया।
