Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा


अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के दलशाहपुर सैदपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग रामफली पाल की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख जताया। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा और परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने पीड़ित परिवार से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने फोन के माध्यम से समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल से भी पीड़ित परिवार की बात कराई। प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार को हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक अमेठी से दूरभाष पर वार्ता कर मामले में निष्पक्ष जांच, सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष मनीराम वर्मा, जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा, दीपू तिवारी, अशोक यादव, विकास पाल, दिवाकर यादव, नरसिंह यादव, अनिल यादव, मनीष यादव सहित अन्य सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि अमेठी कोतवाली क्षेत्र के दलशाहपुर सैदपुर गांव में मंगलवार देर रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस लोगों ने रामफली पाल (65) के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में रामफली पाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी अनारा, पुत्र सुनील पाल, पुत्रवधू किरण पाल तथा अन्य परिजन भी घायल हुए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया, जहां से रामफली पाल को जिला अस्पताल और बाद में एम्स रायबरेली रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने कृष्ण कुमार सिंह, मंजू सिंह, शीतला सिंह, अतुल सिंह और शिरोमणि सिंह समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |